Tuesday, January 13, 2015

रचनात्मक रहो।

ईश्वर के द्वारा दिये इस अनमोल जीवन में कुछ लोगों ने इधर उधर सिर्फ झूठ बोलने के लिए ही अपना जन्म माना है।
ऐसे लोगों को ज्यादा समय मत दो क्योंकि यदि आप इनमें से नहीं हो तो हो सकता है आपको ईश्वर ने कुछ रचनात्मक करने भेजा हो।
जब ऐसे लोग अपना काम बखूबी कर रहे हैं तो आप भी अपना काम ईमानदारी से करते जाओ। सच की सबसे बड़ी खासियत यही है कि उसे किसी के प्रमाण की आवश्यकता नहीं।
देर सबेर सच सबको पता चल जाता है।
झूठों के लाख झूठे आरोपों के बाद भी रचनात्मक व्यक्ति आगे निकल जाते हैं और झूठ में मजा लेने वाले सच को कभी नही हरा पाने के दुःख में खुद ही कुढ़ते रहते हैं।
दुनिया अंततः सच जानकर ऐसे लोगो को कभी माफ़ नहीं करती और इनका बुढ़ापा बड़े कष्टों में गुजरता है क्योंकि सामने वाले का सच इनके  आसपास की दुनिया जाने या न जाने पर इनका सच जरूर सब जान जाते हैं।
वहीं रचनात्मक व्यक्ति जीवन में जहाँ भी रहते हैं सदैव काँटों के बीच रहने वाले गुलाब की तरह महकते हैं।

No comments:

Post a Comment